Posts

धरती करती जल की पुकार ...

Image
धरती करती जल की पुकार आओ उसे हम जल अर्पण कर दें कुछ सदुपयोग, कुछ संचय ,  कुछ वृक्षारोपण कर  दें  इस तरह हम उसे जल अर्पण कर दें.. धरती माता हम सबकी धात्री है शक्तिरूपिणी सहनशक्ति से पूरित है भावी जल संकट पर सोचें , समझें और विचार करें अपने सुझावों को विस्तार करें चलो इस तरह वृक्ष प्रेमी बनकर वृक्षारोपण करें... धरती करती जल की पुकार आओ उसे हम जल अर्पण कर दें...                            - विश्वनाथ नायक

श्री गणेश चतुर्थी विशेष...

Image
                                                                                                              गजाननं भूतगणादिसेवितं                              कपित्थजम्बूफलचारूभक्षणं।                उमासुतं शोकविनाशकारकम्                 नमामि विघ्नेश्वरपादपङकजम् ।।                                  गणेश चतुर्थी पंचाङग : गणेश चतुर्थी - 2 सितम्बर 2019 मास- भाद्रपद पक्ष- शुक्ल पक्ष तिथि - चतुर्थी चतुर्थी तिथि प्रारंभ - सितम्बर 2 को 4:57 बजे  चतुर्थी तिथि समाप्त...

श्री गणेश जी ...

Image
                                                                       ॐ वक्रतुण्डाय नमः।।                    श्री गणेशाय नमः।। 

श्रीकृष्णजन्माष्टमी विशेष...

Image
                    श्रीकृष्ण                   हरे कृष्ण हरे कृष्ण,कृष्ण कृष्ण हरे हरे          हरे राम हरे राम ,राम राम हरे हरे।।             श्रीकृष्ण भगवान नारायण के दशावतार में से एक अवतार हैं। वे हम सबके पितामह हैं तथा वे सृष्टि तथा प्रलय के स्वामी हैं। वे सत् (सत्य)  चित्त (स्थायी) और आनंद(सुख देने वाले) सच्चिदानंद  हैं। वे ही समस्त जीवों में आदि, मध्य तथा अन्त हैं। ऐसे परमयोगी !श्रीकृष्ण को हमारा नमन् है । बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है,क्योंकि बांसुरी में तीन गुण हैं 1. बांसुरी में गांठ नहीं है.जो संकेत देता है कि अपने अंदर किसी भी प्रकार की गांठ मत रखो यानि मन  में बदले की भावना मत रखो.2. बिना बजाये वह नहीं बजती है.मानो बता रही है कि जब तक न कहा जाय, तब तक मत बोलो और 3रा. जब भी बजती है मधुर ही बजती है जिसका अर्थ हुआ जब भी बोलो मीठा बोलो ... जब इस प्रकार के गुण भगवान किसी में देखते हैं तो ...

जीवन का झरना : हिन्दी कविता

Image
                    जीवन का झरना                                                                      - आर.सी.प्रसाद सिंह    यह जीवन क्या है ? निर्झर है , मस्ती ही इसका पानी है। सुख दु:ख के दोनो तीरों से , चल रहा राहमनमानी है। कब फूटा गिरि के अन्तर में , किस अंचल से उतरा नीचे? किस घाटी से बहकर आया, समतल में अपनें को खींचे। निर्झर में गति है ,यौवन है वह आगे बढ़ता जाता है। धुन सिर्फ एक है,चलने की अपनी मस्ती में गाता है। निर्झर कहता है बढ़े चलो तुम पीछे मत देखो मुड़कर। यौवन कहता है बढ़े चलो, सोचो मत क्या होगा चलकर। चलना है केवल चलना है , जीवन चलता ही रहता है। मर जाना है रुक जाना ही, निर्झर यह झरकर कहता है।  कृपया अपने सुझाव अवश्य देवें।  Please live a comments...

73 वाँ स्वतंत्रता दिवस...

Image
                व 73  वाँ स्वतंत्रता दिवस  भा र त  को आजाद हुए ७२ वर्ष हो गए है और हमें गर्व है कि आज हमारा देश सतत् विकास के पथ पर चल रहा है और यह विकास हमारे भारतमाता के वीर सपूतों के बलिदान का परिणाम है। सच में उस असंख्य अतुल्य बलिदान के कारण ही आज हम आराम की श्वास ले पा रहें हैं। आज हम उन वीर सपूतों के ऋणी हैं...  उनकी विचारधारा "वसुधैव कुटुम्बकम " थी, अतः वे अपने हित को न सोचकर देशहित को सर्वोपरी मानते थे।  भारतमाता के वीर सपूतों को मेरी अश्रुपूरित श्रध्दांजलि...      आवाज देश की है , आशीष देश का है ।        आदेश हमें हो तो ,यह शीश देश का है ।।            हमारे देश की माटी पूजनीय है , वन्दनीय है । हमारे देश भक्तो के लिए एक फूल के मानसिक उदगार को देखिए  ...  मुझे तोड़ लेना बनमाली ,            उस पथ में तुम देना फेक।  मातृभूमि पर शीश चढ़ाने ,             जिस पथ ...

श्री विघ्नविनाशकाय नमः

Image
गणेश चतुर्थी 2019 तिथि : 2सितम्बर 2019 दिन : सोमवार , श्रीगणेश मूर्ति स्थापना तिथि , पंचाङग: भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी श्रीगणेश जी को शिवगण प्रमुख का स्थान प्राप्त है। गणेश जी को ज्योतिष ज्ञान में पारंगत कहा जाता है।